बजरंग सेवा संस्थान ने निकाला कैंडल मार्च

बासुकिनाथ : बजरंग सेवा संस्थान की ओर से बासुकिनाथ में शहीदों की याद में प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. छत्तीसगढ़ के सुकमा में मारे गये सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धाजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. नागनाथ चौक, बासुकिनाथ बाजार एवं नंदी चौक तक सेवा […]

बासुकिनाथ : बजरंग सेवा संस्थान की ओर से बासुकिनाथ में शहीदों की याद में प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. छत्तीसगढ़ के सुकमा में मारे गये सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धाजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. नागनाथ चौक, बासुकिनाथ बाजार एवं नंदी चौक तक सेवा संस्थान के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला.

हाथ में तख्ती लेकर सदस्यों ने नारे लगाये. संस्थान के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव एवं उपाध्यक्ष भुषण यादव ने कहा कि सरकार नक्सलियों के नकेल कंसे. नक्सलियों के विरोध में विशेष अभियान चलाकर कठोर कारवाई करने की जरूरत है. कुणाल झा ने बताया कि शहीदों की शहादत खाली नहीं जायेगी. सरकार सख्त कदम उठाकर कारवाई करेगी. मौके पर नितेश सिंह, उत्तम मोदी, नीतिश कुमार, कुश, हब्लू, मोनू, अमित कुमार, मनीष पटेल, कुणाल कुमार, शांतनु सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >