नोनीहाट: पुलिया से गिरा टेंपो, दो मरे, 12 घायल

नोनीहाट (दुमका) : बासुकिनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर धोबे नदी के पास बुधवार की सुबह करीब 4 बजे बासुकिनाथ से आ रहा टेंपो (बीआर 10 पीए 6643) पलट कर नदी में गिर गया. इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी. करीब 12 यात्री घायल हाे गये. तेज गति से चला रहा […]

नोनीहाट (दुमका) : बासुकिनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर धोबे नदी के पास बुधवार की सुबह करीब 4 बजे बासुकिनाथ से आ रहा टेंपो (बीआर 10 पीए 6643) पलट कर नदी में गिर गया. इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी. करीब 12 यात्री घायल हाे गये.

तेज गति से चला रहा था टेंपो : टेंपो में सवार कंचन कुमारी ने बताया कि बासुकिनाथ से वे लोग सुबह 3.30 बजे से चली थीं. टेंपो का ड्राइवर विपिन चौधरी काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था. अचानक मोड़ आने के कारण वह वाहन पर से संतुलन खो बैठा और गाड़ी रैलिंग न रहने की वजह से नीचे गिर गयी. हादसे में टेंपो के चालक विपिन चौधरी व झांडो देवी की मौत हो गयी. वे ग्लेमपुर, थाना अमरपुर, बांका के रहने वाले थे.
नोनीहाट : पुलिया से गिरा…
कंचन ने बताया कि गाड़ी में कुल 14 व्यक्ति सवार थे, जिसमें कुल 5 पुरूष व नौ महिलाएं थीं. एक अन्य यात्री मुकेश कुमार के कमर में काफी चोट लगी है. बाकी सभी को मामूली चोट ही आयी है.
घटना के बाद परिजनों ने इन सबों को बेहतर इलाज के लिए अपनी सुविधा के अनुसार लेते चले गये. मौके पर पहुंचे चौकीदार रंजीत भगत ने हंसडीहा थाना को जानकारी दी. हंसडीहा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे मे ले लिया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.
नोनीहाट के पास धोबे नदी के पास हुई घटना
मरनेवालों में टेंपो ड्राइवर विपिन चौधरी व झांडो देवी अमरपुर की रहनेवाली थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >