महिला ने खुद को लगायी आग, मौत

दलाही : केरोसीन तेल उड़ेलकर 45 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली. घटना मसलिया थाना क्षेत्र के बेड़ियाबाद गांव में दोपहर को घटी. महिला का नाम भवानी मरांडी, पति बाबूसर मुर्मू बेड़ियाबाद है. बताया जा रहा है कि भवानी मानसिक बीमारी का शिकार थी. गांव में दो दिन पूर्व एक शादी हुई […]

दलाही : केरोसीन तेल उड़ेलकर 45 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली. घटना मसलिया थाना क्षेत्र के बेड़ियाबाद गांव में दोपहर को घटी. महिला का नाम भवानी मरांडी, पति बाबूसर मुर्मू बेड़ियाबाद है. बताया जा रहा है कि भवानी मानसिक बीमारी का शिकार थी. गांव में दो दिन पूर्व एक शादी हुई थी. जिसमे वह शराब भी पी हुई थी.

शराब पीने के बाद उनका मानसिक हालात और खराब हो जाता था. घटना के पूर्व वह गांव में ही बागान टोला मायके आयी थी.यहां से जाने के बाद रोड टोला बेड़ियाबाद अपने घर में केरोसीन तेल उड़ेलकर ख़ुदकुशी कर ली.उस समय उनके घर में कोईं भी सदस्य नही था.जब गांव वाले पहुंचे, तब तक वह मर चुकी थी. पुलिस को सूचना मिली तो बेड़ियाबाद गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >