स्वास्थ्य विभाग मना रहा परिवार विकास पखवारा

दुमका : जिले में परिवार विकास पखवारा मनाया जा रहा है. मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विदा किया. मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत दुमका जिले में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए राज्य स्तर से दुमका जिला के लिए नामित […]

दुमका : जिले में परिवार विकास पखवारा मनाया जा रहा है. मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विदा किया. मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत दुमका जिले में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए राज्य स्तर से दुमका जिला के लिए नामित नोडल पदाधिकारी डा जे पी सिंह निदेशक स्वास्थ्य सेवाए हैं.

मिशन परिवार विकास के तहत पखवारा के प्रथम चरण में क्लाईन्ट मोबलाईजेशन एवं द्वितीय चरण में सर्विस डिलीवरी का कार्य संपादित किया जायेगा.

मिशन परिवार विकास पखवारा में प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से बैठक कर कार्य योजना एवं रणनीति सुनिश्चित की जायेगी एवं रणनीति के अनुरूप कार्यान्वयन कराया जायेगा. कार्यक्रम में एएनएम सहिया के सहयोग से योग्य दंपत्ति की सूची ग्रामवार तैयार कराकर संबंधित सामुदायिक केंद्र को आवश्यक कार्य के लिए उपलब्ध करायी जायेगी. इस दौरान दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के साथ सिविल सर्जन दुमका विनोद कुमार साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुमका राकेश आनंद, सिविल सर्जन कार्यालय के साधु मंडल, सुमित कुमार गुप्ता, राधा रमन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >