पति ने पत्नी को काटा फिर खुद खाया जहर

रानीश्वर (दुमका) : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के पाटजोड़ गांव में पति-पत्नी के बीच अंतरकलह से दोनों की जान चली गयी. रविवार की दोपहर जब गांव में हरिनाम संकीर्तन का समापन कर्यक्रम चल रहा था, उसी समय गांव के पुराना पंचायत भवन के पास 60 वर्षीय लुधन दास ने अपने ही घर पर […]

रानीश्वर (दुमका) : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के पाटजोड़ गांव में पति-पत्नी के बीच अंतरकलह से दोनों की जान चली गयी. रविवार की दोपहर जब गांव में हरिनाम संकीर्तन का समापन कर्यक्रम चल रहा था, उसी समय गांव के पुराना पंचायत भवन के पास 60 वर्षीय लुधन दास ने अपने ही घर पर पत्नी सुखी दास (55) के ऊपर धारदार हथियार से वार कर लहलुहान कर दिया. खून से लथपथ सुखी के अचेत हो जाने के बाद लुधन ने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की़

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. लुधन व सुखी का बेटा लखन दास काम करने के लिए बाहर चला गया था़ लखन घर वापस लौटा तो अपने मां-बाप को इस हाल में देख कर आसपास के लोगों को सूचित किया़ आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी. सुखी दास ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया़ जबकि पति लुधन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया़

दोनों के शवों का सिउड़ी अस्पताल में ही पोस्टमार्टम किया गया. सिउड़ी पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है़ घटना की सूचना मिलने पर रानीश्वर पुलिस सोमवार को पाटजोड़ पहुंच कर जानकारी ली़
सुखी के साथ लुधन की थी तीसरी शादी : परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लुधन व उनकी पत्नी में बहुत पहले से ही कलह चल रहा
पति ने पत्नी को…
कुछ दिन पहले लुधन ने रानीश्वर थाना में अपनी पत्नी के नाम पर शिकायत की थी़ लुधन ने तीन शादी की थी़ पहली पत्नी को छोड़ देने के बाद दूसरी शादी की, तो उसके साथ भी उसका संबंध ठीक नहीं रहा. अंत में सुखी दास के साथ उसने शादी रचायी. लुधन को पहली पत्नी व दूसरी पत्नी से एक-एक बेटा है़, जबकि तीसरी पत्नी से एक बेटा व एक बेटी है़ बेटी की शादी हो चुकी है़ तीसरी पत्नी से हुए बेटे की उम्र 17 साल है़ लुधन की 95 वर्षीया मां नेपु दासी की रो रो कर बुरा हाल है़ वह कुछ भी बताने में सक्षम नहीं है़
रानीश्वर
इलाज के क्रम में दोनों की मौत
दंपती के बीच पहले से चल रहा था विवाद
गांव में चल रहा था हरिनाम संकीर्तन समापन, उसी समय पति ने पत्नी को काट डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >