नये भवन में मिलेगी सभी सुविधाएं

श्रावणी मेला 2017 की तैयारी में जुटा प्रशासन विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2017 में कांवरियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से मंदिर न्यास समिति द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बार मेले में नये भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं. बासुकिनाथ : मंदिर परिसर में नये विस्तारीकरण भवन आधुनिक सुविधाओं […]

श्रावणी मेला 2017 की तैयारी में जुटा प्रशासन

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2017 में कांवरियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से मंदिर न्यास समिति द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बार मेले में नये भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं.
बासुकिनाथ : मंदिर परिसर में नये विस्तारीकरण भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा. उसे अंतिम रूप देने में कुशल कारीगर जुटे हुए हैं. भवन के उपरी तल्ले में श्रावणी मेला कंट्रोल रूम बनेगा.
सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम से संपूर्ण मेला क्षेत्र एवं मंदिर के सभी संवेदनशील जगहों पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी. मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, समिति के सचिव सह एसडीओ जयप्रकाश झा, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ संजय कुमार दास, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रामेश्वर दास ने विस्तारीकरण भवन में चल रहे कार्यों का जायजा लिया. नये भवन एवं उपरी तल्ले में गुणवत्तापूर्ण लाल कत्था रंग के ग्रेनाइट का प्लेट लगाया जा रहा है, नये एवं आकर्षक भवन इस बार मंदिर परिसर में कांवरियों को आकर्षित करेगा.
मंदिर संस्कार मंडप के दक्षिण कोर्नर पर तोरण द्वार एवं सेंट्रल एसी का कमरा निर्माण होगा. उपायुक्त ने मंदिर प्रभारी एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने उपायुक्त को कई महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया. उपायुक्त ने श्रावणी मेला तैयारी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पूर्व पूरा करा लेने का निर्देश दिया है. मौके पर मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा, सुभाष राव, दामोदर पंडा, गौतम राव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >