कुएं में मिला बालक का शव

दुमका : सदर प्रखंड के धाधकिया गांव में शनिवार से लापता पांच वर्षीय मनमोहन राय का शव पास के एक कुएं से बरामद किया गया. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. शनिवार को ही सुबह से मनमोहन लापता […]

दुमका : सदर प्रखंड के धाधकिया गांव में शनिवार से लापता पांच वर्षीय मनमोहन राय का शव पास के एक कुएं से बरामद किया गया. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. शनिवार को ही सुबह से मनमोहन लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, पर उसका पता नहीं चल पाया था. बच्चे के कुएं में शव मिलने से यह सवाल उठने लगा है कि बच्चा किसी तरह कुएं में गिर गया अथवा कहीं किसी ने उसकी हत्या तो नहीं कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >