डायरिया से एक ही परिवार के पांच पीड़ित

सिनपुर गांव का मामला महगामा : महगामा के सिनपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोग डायरिया के चपेट में आ गये हैं. चारों का इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. पीड़ितों में जमीला बीवी, नुसरत खातून, मरीयम खातून, साईना खातून, प्यारी खातून हैं. पहले मरियम खातून डायरिया की चपेट में […]

सिनपुर गांव का मामला

महगामा : महगामा के सिनपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोग डायरिया के चपेट में आ गये हैं. चारों का इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. पीड़ितों में जमीला बीवी, नुसरत खातून, मरीयम खातून, साईना खातून, प्यारी खातून हैं. पहले मरियम खातून डायरिया की चपेट में आयी. इलाज में कोताही बरतने के बाद चार अन्य लोग भी डायरिया की चपेट में आ गये. हालत खराब होने पर सबों को महगामा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया. डाॅ डीपी सक्सेना पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं. सभी की हालत स्थिर है.चिकित्सक ने बताया कि डायरिया होने के बाद सभी कमजोर हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >