सीनियर सिटीजन शिक्षा के प्रति करेंगे जागरूक

दुमका : सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक सप प्रमंडलीय आदिवासी समुदाय कार्यालय में लाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षा में पिछड़े वर्गों को तथा शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया. श्री हेंब्रम ने कहा कि सरकार शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चला रही […]

दुमका : सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक सप प्रमंडलीय आदिवासी समुदाय कार्यालय में लाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षा में पिछड़े वर्गों को तथा शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया. श्री हेंब्रम ने कहा कि सरकार शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चला रही है. पर आम लोग जबतक जागरूक नहीं होंगे अभियान सफल नहीं हो पायेगा. इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को कुसुमडीह स्थित कार्यालय में एसोसिएशन की बैठक होगी. मौके पर में रावण बेसरा, मथाय मुर्मू, शिबू टुडू, रंजन मरांडी, सुशील मरांडी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >