दलाही कुएं से मिला किशोरी का शव

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के तसरिया गांव के एक किशोरी का शव गांव के एक कुएं से शनिवार को मिला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी गुरुवार की रात को गांव में ही हरिनाम संकीर्तन सुनने पहुंची थी. कुछ देर तक वह कीर्तन सुनी. पानी प्यास लगने पर वह अपनी घर की ओर चली […]

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के तसरिया गांव के एक किशोरी का शव गांव के एक कुएं से शनिवार को मिला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी गुरुवार की रात को गांव में ही हरिनाम संकीर्तन सुनने पहुंची थी. कुछ देर तक वह कीर्तन सुनी. पानी प्यास लगने पर वह अपनी घर की ओर चली गयी. कुछ देर बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. शुक्रवार दिन में भी पूरी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला. शनिवार सुबह गांव के एक कुएं में किशोरी का शव देखा गया. किशोरी का नाम वंदना पाल उम्र करीब 17 वर्ष बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि लड़की को मानसिक बीमारी थी. इसके पूर्व भी वह कई बार घर से अकेली निकलकर सुनसान जगह पर बैठी रहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >