संप में स्कूल चले अभियान शुरू

पहल. 17,914 बच्चें हैं विद्यालय से बाहर, इन्हें स्कूल लाने की कवायद शुरू सर्वाधिक 4330 बच्चे पाकुड़ जिले में और सबसे कम जामताड़ा में 916 बच्चे विद्यालय से बाहर दुमका : संतालपरगना के सभी जिलों में जिलास्तरीय समारोह आयोजित कर विद्यालय चले चलायें अभियान की शुरुआत की गयी. इस अभियान के तहत पूरे संताल परगना […]

पहल. 17,914 बच्चें हैं विद्यालय से बाहर, इन्हें स्कूल लाने की कवायद शुरू

सर्वाधिक 4330 बच्चे पाकुड़ जिले में और सबसे कम जामताड़ा में 916 बच्चे विद्यालय से बाहर
दुमका : संतालपरगना के सभी जिलों में जिलास्तरीय समारोह आयोजित कर विद्यालय चले चलायें अभियान की शुरुआत की गयी. इस अभियान के तहत पूरे संताल परगना में 17914 बच्चों को विद्यालय लाने और उनका दाखिला सुनिश्चित कराते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की पहल होगी. संतालपरगना में सर्वाधिक 4330 बच्चे पाकुड़ जिले में और सबसे कम जामताड़ा में 916 बच्चे विद्यालय से बाहर हैं. देवघर जिले में ऐसे बच्चों की संख्या 4171, दुमका में 959, गोड‍्डा में 3396 तथा साहिबगंज में 4142 है. बुधवार को संताल परगना के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेंगी.
जिले अनामांकित बच्चे छीजित बच्चे स्कूल से बाहर
देवघर 1092 3079 4171
दुमका 46 913 959
जामताड़ा 60 856 916
गोड‍्डा 117 3279 3396
पाकुड़ 1190 3140 4330
साहिबगंज 00 4142 4142

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >