55 हजार भक्तों ने दर्शन पूजन किये

श्रद्धा. चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर फौजदारी दरबार में उमड़ी भीड़ बासुकिनाथ : चैत्र पूर्णिमा पावन अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार तकरीबन 55 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. तीन बजे भोर से […]

श्रद्धा. चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर फौजदारी दरबार में उमड़ी भीड़

बासुकिनाथ : चैत्र पूर्णिमा पावन अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार तकरीबन 55 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. गर्भगृह का पट खुलते ही सबसे पहले पूजा करने की होड़ में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. महिला श्रद्धालुओं की भीड़ काफी थी. शिवभक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से गर्भगृह द्वार तक दण्डवत प्रणाम किया. सम्पूर्ण मंदिर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण स्थित चंद्रकूप पर जल लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी. मंदिर गर्भगृह निकास द्वार पर एसआइ राजकुमार एवं पीपी चौबे सहित अन्य पुलिस कर्मी व्यवस्था को संभाले हुए था. भागलपुर, बांका, मुंगेर, दरभंगा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं की यहां भीड़ देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >