दामाद ने घरेलू विवाद में कर दी सास की हत्या

आरोपित दामाद कुशमाहा चिकनियां गांव का रहनेवाला हत्या कर प्रमोद राकेश फरार, तफ्तीश जारी बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत जोगियामोड़ -विराजपुर गांव में बुधवार को करीब दो बजे भूमि विवाद में दामाद प्रमोद राकेश ने अपनी सास मंजु देवी (45 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि निर्ममतापूर्वक उसने चाकू से गला रेत […]

आरोपित दामाद कुशमाहा चिकनियां गांव का रहनेवाला

हत्या कर प्रमोद राकेश फरार, तफ्तीश जारी
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत जोगियामोड़ -विराजपुर गांव में बुधवार को करीब दो बजे भूमि विवाद में दामाद प्रमोद राकेश ने अपनी सास मंजु देवी (45 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि निर्ममतापूर्वक उसने चाकू से गला रेत कर सास की हत्या कर दी है. महिला की मौत उसके घर पर ही हो गयी. आरोपित दामाद कुशमाहा चिकनियां गांव का रहनेवाला है. मृतका की एकलौती बेटी से उसकी शादी हुई थी. किसी जमीन के बिक्री का विवाद सास एवं दामाद के बीच चल रहा था.
वह घर जमाई के रूप में रहता था. सूचना मिलने के बाद एसआइ कन्हैयालाल दास पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. मृतका के पति तुलसी महतो ने पुलिस को घटना की जानकारी विस्तार से दी. पुलिस ने महिला के शव को जब्त कर थाना ले आया. थाना परिसर में परिजनों की भीड़ जुटी. हत्या कर प्रमोद राकेश भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >