झुलस कर युवती की मौत

हादसा. बड़घाटा गांव में शुक्रवार की रात अचानक घर में लगी आग रानीश्वर : बड़घाटा गांव में शुक्रवार की रात अगलगी से एक घर जलकर राख हो गया है. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया है. ग्रामीण अन्य घरों को जलने से बचा लिया है. गांव के बकुल राय का घर पूरी […]

हादसा. बड़घाटा गांव में शुक्रवार की रात अचानक घर में लगी आग

रानीश्वर : बड़घाटा गांव में शुक्रवार की रात अगलगी से एक घर जलकर राख हो गया है. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया है. ग्रामीण अन्य घरों को जलने से बचा लिया है. गांव के बकुल राय का घर पूरी तरह से जल गया है और घर पर रखे सारे सामान भी जल गया है. अगलगी से बकुल राया की बेटी बुल्टी राय बुरी तरह से झुलस गयी थी.
ग्रामीणों व परिजनों ने उसे इलाज के लिए रात को ही सिउड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में युवती ने दम तोड़ दी है. अगलगी की भनक लगते ही ग्रामीण गांव के पास रोड निर्माण कंपनी के कैंप से पानी की टेंकर लाकर आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार अगलगी के समय घर पर बकुल राय की पत्नी व उनकी बेटी घर पर थी. बकुल राय बंगाल के एक पत्थर खदान में काम करता है. वह उस समय घर पर नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >