दुकानों की बोली 2.60 लाख से 5.85 लाख तक लगी

जिला परिषद‍ के 17 कर्मियों को 16 माह से वेतन नहीं दुमका : जिला परिषद‍् के सतरह कर्मचारियों को पिछले सवा साल से भी अधिक समय से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. 14 वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद‍् को फंड उपलब्ध नहीं कराये जाने तथा सरकार के उदासीन रवैये की वजह […]

जिला परिषद‍ के 17 कर्मियों को 16 माह से वेतन नहीं

दुमका : जिला परिषद‍् के सतरह कर्मचारियों को पिछले सवा साल से भी अधिक समय से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. 14 वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद‍् को फंड उपलब्ध नहीं कराये जाने तथा सरकार के उदासीन रवैये की वजह से इन कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. संविदा पर कार्यरत 3 और दैनिक वेतनभोगी चार कर्मियों को वेतन का भुगतान 13 वें वित्त आयोग के मद से किया जा रहा है.
वेतन के लिए हर माह चाहिए छह लाख
मिली जानकारी के मुताबिक इन स्थायी कर्मियों को नियमित वेतन तभी मिल पायेगा, जब जिला परिषद‍् के पास हर महीने 6 लाख रुपये उपलब्ध होगा. इन कर्मियों के वेतन में हर महीने छह लाख रुपये का खर्च है.
सीधे पंचायतों को जा रही राशि
पहले बीआरजीएफ से भी जिला परिषद‍् को फंड मिला करता था. 13 वें वित्त में भी जिला परिषद‍् को राशि आवंटित होती थी. अब 14 वें वित्त आयोग के तहत जो राशि मिल रही है, वह सीधे पंचायतों को भेजी जा रही है.
एक होटल की भी हुई बंदोबस्ती
49 लाख की बोली लगाकर होटल को शत्रुधन यादव ने कराया बंदोबस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >