30 जनवरी को रांची में है कांग्रेसियों का सम्मेलन
दुमका : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें 30 जनवरी को रांची में जनवेदना सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. श्री सिंह ने कहा कि जनवेदना सम्मेलन प्रदेश से लेकर पंचायतस्तर तक नोटबंदी से उपजे विपदा को लेकर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनवेदना सम्मलेन में शामिल होने के लिये जिले से सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी जायेंगे. श्री सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा जनवेदना कार्यक्रम किया जायेगा. बजट के बारे में कहा कि संतालपरगना दुमका और राजमहल क्षेत्र की घाेर उपेक्षा की गयी है. बैठक में डॉ सुशील मरांडी, बलाय चंद्र लायक, महेशराम चंद्रवंशी, प्रेम कुमार साह, संजीत कुमार सिंह, अरबी खातुन, भगवानदास मुर्मू, नोवेल हांसदा, बारिश मुर्मू, धनीराम बास्की, संजय कुमार, संतोष मुर्मू आदि उपस्थित थे.
