रामगढ़ में दीवार ढहा, दब कर पिता-पुत्र की मौत

दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के घाघरी गांव में दीवार ढहने से पिता-पुत्र की बुधवार की रात मौत हो गयी. मृतक वीरेंद्र चंद्र मांझी व उसके बेटे बादल मांझी के शव को लेकर उग्र ग्रामीणों ने महुलबोना चौक पर सड़क जाम कर दिया. आठ घंटे तक लगे रहे जाम की वजह से सैंकड़ो […]

दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के घाघरी गांव में दीवार ढहने से पिता-पुत्र की बुधवार की रात मौत हो गयी. मृतक वीरेंद्र चंद्र मांझी व उसके बेटे बादल मांझी के शव को लेकर उग्र ग्रामीणों ने महुलबोना चौक पर सड़क जाम कर दिया. आठ घंटे तक लगे रहे जाम की वजह से सैंकड़ो वाहन फंसे रहे. जाम में गोड्डा एसडीपीओ की भी गाड़ी फंसी रही. काफी देर बाद एसडीओ जीशान कमर तथा बीडीओ राजकिशोर प्रसाद वहां पहुंचे. बीडीओ के पहुंचते ही उनके विरुद्ध लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.

बीडीओ के साथ हाथापाई : भीड़ ने बीडीओ के साथ हाथापाई भी की. पुलिस को भी स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करना पड़ा. बाद में मृतक के आश्रितों को प्रशासन ने 20-20 हजार रुपये प्रदान किया. एसडीओ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश बीडीओ को दिया.
24 अप्रैल को जल गया था घर : घाघरी गांव में पिछले महीने 24 अप्रैल को चार घरों में आग लग गयी थी. चारों घरों के सारे के सारे सामान जलकर खाक हो गये थे. इन चारों घरों में जर्जर दीवारों को छोड़कर कुछ नहीं बचा था. इस हादसे के बाद किसी परिवारों को राहत नहीं मिली थी. पीड़ित परिवार प्रशासन के पास राहत व मुआवजे के लिए चक्कर काटते-काटते आजिज आ चुके थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >