दुर्घटना. ट्रक ने पान गुमटी में मारी ठोकर, भीड़ ने ट्रक में की तोड़-फोड़, जाम

हादसे में एक की मौत, दो घायल हादसे की मुख्य वजह संभवत: सर्तक न रहना ही होता है. अत: नियंत्रण के लिए जरूरी है कि सड़क पर सतर्कता बरती जाय बाल-बाल बचा गुमटी संचालक ट्रक बैक करने के क्रम में गुमटी को लगा धक्का गुमटी ढलान में लुढ़का क्रम में चपेट में आये तीन में […]

हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे की मुख्य वजह संभवत: सर्तक न रहना ही होता है. अत: नियंत्रण के लिए जरूरी है कि सड़क पर सतर्कता बरती जाय
बाल-बाल बचा गुमटी संचालक
ट्रक बैक करने के क्रम में गुमटी को लगा धक्का
गुमटी ढलान में लुढ़का
क्रम में चपेट में आये तीन में से एक की हुई मौत व दो हो गये घायल
गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड के दुर्गापुर हटिया में एक ट्रक ने पान की गुमटी में ठोकर मार दी, जिससे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो अन्य घायल हो गये. हालांकि घटना में गुमटी संचालक बाल-बाल बच गये. लेकिन उसकी गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में मृतक की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा और दुर्गापुर के बीच जियापानी निवासी के रूप में हुई है.
इधर घटना में घायल दोनों व्यक्तियों में से एक को इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़-फोड़ की और दुर्गापुर के पास सड़क को जाम कर दिया. जबकि हादसे के बाद से ही ट्रक का चालक और खलासी फरार है. घटना के करीब एक घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है.
कैसे हुई घटना : गोपीकांदर के दुर्गापुर में शनिवार को साप्ताहिक हाट लगी थी.
जिससे हटिया परिसर में लोगों की काफी भीड़ जुटी थी. ऐसे में एक ट्रक (बीआर 16 जी 3611) वहां आया और उसका चालक ट्रक को बैक करने लगा. तभी पीछे एक गुमटी उसकी चपेट में आ गया और चालक असंतुलित हो गया. जबकि गुमटी के बाद डाउन में लुढ़क गया और वहां तीन व्यक्ति उसकी चपेट में आ गये. जिससे एक की मौत मौके पर ही हो गई और दो घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >