झारखंड में भी लागू हो शराबबंदी : शिबू सोरेन

दुमका : झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए. इसके लिए वे सरकार से मांग करेंगे. ऐसा नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे. दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि वे झारखंड […]

दुमका : झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए. इसके लिए वे सरकार से मांग करेंगे. ऐसा नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे. दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के दिनों से ही शराबबंदी के हिमायती रहे हैं. उन्होंने कहा कि शराब हमारे समाज व राज्य के विकास में बाधक है. शराबबंदी की जरूरत तो बिहार से अधिक झारखंड में है.

बिहार में नीतीश कुमार ने इच्छाशक्ति दिखायी है. यहां रघुवर दास को भी ऐसा करना चाहिए.पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन ने भी कहा कि शराबबंदी पर सरकार को अविलंब निर्णय लेना चाहिए. वहीं पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की पहल बहुत अच्छी है. इसका अनुकरण करने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >