सुरक्षा के बीच शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

गोपीकांदर : नक्सलियों द्वारा दो अलग-अलग वारदातों में सात जेसीबी जलाने के बाद ठप पड़े सड़क निर्माण कार्य को दुबारा शुरू कराने की पहल तेज कर दी गयी है. यहां सड़क निर्माण को सुरक्षा के बीच शुरू कराया जायेगा. इसके लिए एसएसबी द्वारा गोपीकांदर के कुंडापहाड़ी में कैंप लगाया गया है. कुंडापहाड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र […]

गोपीकांदर : नक्सलियों द्वारा दो अलग-अलग वारदातों में सात जेसीबी जलाने के बाद ठप पड़े सड़क निर्माण कार्य को दुबारा शुरू कराने की पहल तेज कर दी गयी है. यहां सड़क निर्माण को सुरक्षा के बीच शुरू कराया जायेगा. इसके लिए एसएसबी द्वारा गोपीकांदर के कुंडापहाड़ी में कैंप लगाया गया है. कुंडापहाड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र में लगे इस कैंप में बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद हैं. कैंप के दौरान गुरुवार को प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में एलआरपी भी की गयी.

इसका नेतृत्व थाना प्रभारी प्रमोद रंजन ने किया. इस दौरान कुंडापहाड़ी, बोड़ापहाड़ी, मधुवन, डेसापुली, कोल्हा आदि जगहों पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पहले पांच और फिर दो कुल सात जेसीबी को फूंक दिया था. जो सड़क निर्माण के कार्य में लगे थे. जिसके बाद ग्रामीणों और सड़क निर्माण कार्य के संवेदक ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >