हिम्मत है तो रघुवर सरकार झारखंड में करे शराबबंदी : बाबूलाल मरांडी दम

दुमका : जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया है तथा वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी सीएम रघुवर दास को समग्र हित में शराबबंदी कानून लागू करने की नसीहत दी है. […]

दुमका : जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया है तथा वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी सीएम रघुवर दास को समग्र हित में शराबबंदी कानून लागू करने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए हिम्मत दिखानी चाहिए. श्री मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया है. झारखंड में भाजपा शराबबंदी कानून बनाने से संबंधित प्रस्ताव सदन में लाये तो उनकी पार्टी सभी स्तरों पर भरपूर समर्थन देगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राजनीति में पीएम नरेन्द्र मोदी के पदार्पण के बाद संघीय ढांचे को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. संविधान के प्रावधान के विपरीत झारखंड में उनकी पार्टी के छह विधायकों को दल में शामिल करने के साथ अरूणाचल प्रदेश, उतराखंड और असम में भी इसके ताजा उदाहरण है. देश में तानाशाही प्रवृति के बढ़ने से संवैधानिक ढांचे पर खतरा उत्पन्न हो गया है.
श्री मरांडी ने जदयू, झाविमो और रालोद के विलय के सवाल पर कहा कि देश को एक नये विकल्प की जरूरत है. वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लक्ष्य मान कर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनाने की दिशा में पहल शुरू की गयी है. इस संबंध में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के कई नेताओं से बातचीत चल रही है. वार्ता के दौरान केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >