लूट कर भाग रहे चावल लदे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बंगाल के बोलपुर से चावल लेकर ट्रक बिहार जा रहा था घात लगाकर अपराधियों ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट में लूटा ट्रक चालक व खलासी से मारपीट कर बारापलासी के जंगल में हाथ पैर बांध कर फेंका बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत खुटहरी गांव में बुधवार की अहले सुबह खुटहरी के ग्रामीणों ने लूट कर भाग रहे […]

बंगाल के बोलपुर से चावल लेकर ट्रक बिहार जा रहा था

घात लगाकर अपराधियों ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट में लूटा ट्रक

चालक व खलासी से मारपीट कर बारापलासी के जंगल में हाथ पैर बांध कर फेंका

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत खुटहरी गांव में बुधवार की अहले सुबह खुटहरी के ग्रामीणों ने लूट कर भाग रहे चावल लोडेड ट्रक बीआर10जीए/3136 को पकड़ा. वहीं ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर एसआइ नारायण सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में किया.

जानकारी के मुताबिक ट्रक बिहार खगड़िया के रहने वाले विकास पांडेय की है. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि ट्रक लूट की घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई है. पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >