ससमय कार्य पूरा करें कल्याण विभाग

दुमका : एक अन्य बैठक में कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने विभाग के पदाधिकारी को ससमय कार्य पूरा करने को कहा. आइटीडीए द्वारा कराये जा रहे छात्रावास निर्माण, पीसीसी पथ एवं विद्यालयों की मरम्मती के कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा सभी कार्य निर्धारित प्राक्लन और गुणवत्ता के […]

दुमका : एक अन्य बैठक में कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने विभाग के पदाधिकारी को ससमय कार्य पूरा करने को कहा. आइटीडीए द्वारा कराये जा रहे छात्रावास निर्माण, पीसीसी पथ एवं विद्यालयों की मरम्मती के कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा सभी कार्य निर्धारित प्राक्लन और गुणवत्ता के अनुरूप तथा तय समयसीमा में पूरा करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 के लिए आवश्यक निधि के संबंध में अभी से पहल की जाय. उन्होंने वन अधिकार पट‍्टा और छात्रवृत्ति वितरण के लिए खाता खोलने संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >