संत उर्सुला नर्सिंग होम में लगा डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान नवजात की मौत प्रबंधक व डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज परिजनों ने किया सड़क जाम करने का प्रयास प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी दुमका कोर्ट : संत उर्सुला नर्सिंग होम में शनिवार को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. लोग […]

प्रसव के दौरान नवजात की मौत

प्रबंधक व डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज
परिजनों ने किया सड़क जाम करने का प्रयास
प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
दुमका कोर्ट : संत उर्सुला नर्सिंग होम में शनिवार को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. लोग सड़क पर उतर आये. सड़क जाम करने का प्रयास भी किया. हंगामे और सड़क जाम करने का प्रयास किये जाने की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची.
जिसके बाद कथित तौर पर डॉक्टर की लापरवाही से हुई नवजात की मौत को लेकर नगर थाना में उक्त नर्सिंग होम के प्रबंधक और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.
शहर के कुम्हारपाड़ा के शिवसुंदरी रोड निवासी समजद खान के अनुसार वह अपनी पत्नी खुशी खान को प्रसव के लिए शुक्रवार को उर्सुला नर्सिंग होम ले गया था. वहां महिला चिकित्सक ने ग्लूकोज चढ़ाने की बात कहकर नाॅर्मल डिलीवरी को लेकर आश्वस्त कराया था. रात के 2 बजे जब खुशी को प्रसव पीड़ा होने लगी,
तो प्रसव के लिए खुशी को पैदल चलाकर प्रसव कक्ष ले जाया गया. जहां प्रसव होने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. इस पर समजद खान ने नर्सिंग होम के प्रबंधक एवं डॉक्टर के विरुद्ध नगर थाना में भादवि की दफा 304 (ए), 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >