राज्यसभा सांसद निधि से मिली फ्रेंकिंग मशीन

बार कॉउसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा ने किया उदघाटन काम में होगी सुविधा दुमका : राज्यसभा सांसद संजीव कुमार के सांसद निधि से दुमका सहित राज्य के विभिन्न जिलों में जिला अधिवक्ता संघ को कल्याण कोष के लिए फ्रेंकिंग मशीन उपलब्ध करायी गयी है. जिसका उदघाटन झारखंड बार कॉउसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा […]

बार कॉउसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा ने किया उदघाटन

काम में होगी सुविधा
दुमका : राज्यसभा सांसद संजीव कुमार के सांसद निधि से दुमका सहित राज्य के विभिन्न जिलों में जिला अधिवक्ता संघ को कल्याण कोष के लिए फ्रेंकिंग मशीन उपलब्ध करायी गयी है. जिसका उदघाटन झारखंड बार कॉउसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा ने किया. राज्य बार काउंसिल के निर्देश पर शनिवार से इसका शुभारंभ भी कर दिया गया है. पहले चरण में दुमका के अलावा छह अन्य जिलों को यह मशीन प्राप्त हुई है.
इसका शुभारंभ करने के बाद दुमका जिला अधिवकता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह सांसद संजीव कुमार के प्रति इसके लिए आभार जताया गया. साथ ही भविष्य में भी अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ इस तरह का सहयोग मिलते रहने की उम्मीद जतायी. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, महासचिव राघवेंद्र नाथ पांडेय, संयुक्त सचिव सोमनाथ डे, कोषाध्यक्ष कामोद नारायण झा, सह कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार रजक, कार्यकारिणी सदस्य विभूति भूषण झा, धनंजय कुमार झा, रामफल लायक, वीणा सिंह, विद्यापति झा, विभीषण राउत, रेखा प्रद एवं प्रेमजीत लाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >