शिक्षक ने डीएसई के चेंबर में तोडफोड, हुआ गिरफ‍्तार

झारखंड शिक्षा परियोजना के खुटाबांध स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय में घुसकर तोडफोड करने, संचिकायें फाड देने, कर्मियों के साथ बदतमीजी करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नगर थाना पुलिस ने जरमुंडी के मध्य विद्यालय जरताल-अंबा के सहायक शिक्षक संतोष कुमार को गिरफ‍्तार कर जेल भेज […]

झारखंड शिक्षा परियोजना के खुटाबांध स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय में घुसकर तोडफोड करने, संचिकायें फाड देने, कर्मियों के साथ बदतमीजी करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नगर थाना पुलिस ने जरमुंडी के मध्य विद्यालय जरताल-अंबा के सहायक शिक्षक संतोष कुमार को गिरफ‍्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार की दोपहर जिला शिक्षा पदाधिकारी मसुदी टुडू अपने अधीनस्त कर्मचारियों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक कर रहे थे. इसी दौरान उक्त शिक्षक जबरन कार्यालय कक्ष में घुस गया. वह अपने वेतन भुगतान को लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा.

उसका कहना था कि उसका वेतन प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा नहीं बनाया गया है. मामले की जानकारी लेने पर डीएसई श्री टुडू ने उन्हें प्रधानाध्यापक से संपर्क करने का निर्देश दिया, पर वह आग बबूला हो गया. उसे बैठक के मद‍्देनजर जब बाहर जाने को कहा गया, तो जातिसूचक शब्द कहते हुए उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की और टेबल पर रखी संचिका को फाड़कर इधर-उधर फेंक दिया और धमकी दी कि नेता का बेटा हूं, देख लूंगा.
जान मारने की भी उन्होंने धमकी दी. इतना ही नहीं बैठक में मौजूद बीइइओ एवं परियोजनाकर्मियों से बदतमीजी करना शुरु कर दिया. बीच-बचाव करने के क्रम में कार्यालय के संतोष नाम के एक कर्मी के अंगुली में भी जख्म आ गया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस पहुंची और उसे गिरफ‍्तार कर अपने संग ले गयी. मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने उक्त सहायक शिक्षक संतोष टुडू के विरुद्ध भादवि की दफा 353,354,504,506,427 एवं एससीएसटी उक्ट की धाराओं के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >