आदिवासी मंच का जनता अदालत 30 को

दुमका : दुमका अंचल के बाबुपुर मौजा में अवस्थित राइस मिलों से निकलने वाले दूषित जल से तालाब और खेती योग्य जमीन के प्रदूषित होने के मामले में आदिवासी अधिकार मंच ने 30 मार्च को जनता अदालत बुलाया है. प्रशासनिक स्तर पर रैयतों के आवेदन पर अब तक संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने […]

दुमका : दुमका अंचल के बाबुपुर मौजा में अवस्थित राइस मिलों से निकलने वाले दूषित जल से तालाब और खेती योग्य जमीन के प्रदूषित होने के मामले में आदिवासी अधिकार मंच ने 30 मार्च को जनता अदालत बुलाया है. प्रशासनिक स्तर पर रैयतों के आवेदन पर अब तक संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से लगातार जमीन बरबाद होती जा रही है. इस बैठक में रैयतों को न्याय दिलाने की बात कही गयी है. ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री को भी रैयतों की परेशानी से अवगत कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >