जामा : दुमका-जसीडीह लोकल ट्रेन से कटकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है. महिला की पहचान बागछोंपा गांव की 60 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है. यह हादसा शुक्रवार को करीब तीन बजे दुमका-जसीडीह रेलखंड में बासुकिनाथ और जामा स्टेशन के बीच बाघछोपा गांव के पास हुई.
जिसमें इसी गांव की रानी देवी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त महिला के पति लखन लायक की मृत्यु कुछ समय पहले हो गई थी. इधर बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार भी थी. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना जामा थाना को दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई.
