झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार ने धोखा दिया : बाबूराम

बासुकिनाथ : झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक सोमवार को सोनालाल हेंब्रम की अध्यक्षता में जरमुंडी में हुई. आंदोलनकारियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया. जिला अध्यक्ष बाबुराम मुर्मू ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी चिंहित आंदोलनकारियों को धोखा देने का काम किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों को 15 […]

बासुकिनाथ : झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक सोमवार को सोनालाल हेंब्रम की अध्यक्षता में जरमुंडी में हुई. आंदोलनकारियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया. जिला अध्यक्ष बाबुराम मुर्मू ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी चिंहित आंदोलनकारियों को धोखा देने का काम किया.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों को 15 नवम्बर तक सम्मानित करने की घोषणा की थी वावजूद इस दिशा में सरकार द्वारा कोई पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. चिंहित सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित राशि देने की घोषणा की गयी थी. जिला अध्यक्ष श्री मुर्मू ने बताया कि चिन्हितीकरण आयोग के पास चिह्नित करने के लिए आंदोलनकारियों का आवेदन लंबित है तथा इस दिशा में कार्य काफी धीमी गति से चल रही है.

सरकार की कथनी और करनी में अंतर है तथा आंदोलनकारी सम्मान पाने तक लडाई लडेगी. आंदोलनकारियों ने बताया कि 15 अप्रैल तक यदि सरकार समुचित कारवाई नहीं किया तो जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष रामजीवन सिंह, श्यामलाल बास्की, अमिन मिस्त्री, मुंशी हांसदा, मस्तन मरांडी, बटेश्वर किस्कु, लोबिन टुडू, छोटका मरांडी, लखनलाल साह, प्रफूल्ल ततवा, संग्राम हांसदा, सोनालाल टुडू, मधुसूदन मुर्मू, विरजु सोरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >