नोनीहाट में बालू लदा ट्रक पलटा

नोनीहाट : नोनीहाट में रविवार को एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. यह हादसा दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर नोनीहाट के मुरको पुल के पास हुआ. पुल के पास पथ में गड्ढा होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक (बी आर 11 एल 3738) पलटी गया. हालांकि इस घटना में […]

नोनीहाट : नोनीहाट में रविवार को एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. यह हादसा दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर नोनीहाट के मुरको पुल के पास हुआ. पुल के पास पथ में गड्ढा होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक (बी आर 11 एल 3738) पलटी गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चालक व खलासी सुरक्षित है. घटना की सूचना पाकर हंसडीहा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >