दुमका : दुमका नगर के नौ प्रमुख सड़कों के नामकरण शहीद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के संस्मरण में किये जाने की तैयारी चल रही है. शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित के साथ एसपी विपुल शुक्ला ने इन प्रस्तावित सड़कों का मुआयना किया.
जिन सड़कों को इसके लिए प्रस्तावित करने पर विमर्श किया गया है, उनमें आंबेडकर चौक से पुलिस लाइन, आंबेडकर चौक से एयरपोर्ट, आंबेडकर चौक से विवेकानंद चौक, विवेकानंद चौक से पोखरा चौक, बंदरजोरी, कब्रिस्तान रोड, खुटाबांध से क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र तथा राजभवन से आउटडोर स्टेडियम रोड शामिल है.
