जूलियस ने मारी बाजी

दुमका : बाल समागम के तहत गुरुवार को बालक वर्ग के लिए आउटडोर स्टेडियम में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रथम आये छात्रों ने हिस्सा लिया. जिसके विज्ञान प्रदर्शनी में जूलियस मरांडी और चित्रांकन में सुजीत बास्की ने बाजी मारी. 100 मीटर दौड़ में पंकज दास, 200 […]

दुमका : बाल समागम के तहत गुरुवार को बालक वर्ग के लिए आउटडोर स्टेडियम में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रथम आये छात्रों ने हिस्सा लिया. जिसके विज्ञान प्रदर्शनी में जूलियस मरांडी और चित्रांकन में सुजीत बास्की ने बाजी मारी.

100 मीटर दौड़ में पंकज दास, 200 मीटर दौड़ में शत्रुघ्न राय, जलेबी दौड़ में आगनेस हांसदा, बोरा दौड़ में गौरव कुमार, 100 मीटर के सीनियर वर्ग में मुकेश मुरमू, 200 मीटर के सीनियर वर्ग में पोरमेसोल टुडू, 400 मीटर के सीनियर वर्ग में जियाराम हांसदा, ऊंची कूद में नारेन हेंब्रम, लंबी कूद में शिव कुमार हेंब्रम, निबंध में सौरभ शर्मा, वाद विवाद में सौरभ सिंह सफल रहे. इन सभी प्रतिभागियों को डीएसइ व प्रखंडस्तरीय टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया.

जिसमें मंच संचालन बीआरपी दिनेश प्रसाद वर्मा और विषय विशेषज्ञ मो महबूब आलम ने किया. इसके सफल संचालन में शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी, सीआरपी शांतम भारद्वाज, मनेश कुमार, शशि भूषण शर्मा, दिलीप कुमार, प्रमोद गुप्ता, भानु प्रकाश, उमेश वर्मा, साधन ओझा, किशोर पाल, अनिल कुमार देवांशु, गिरीश कुमार, सुमुखी सिंह, पूनम गुप्ता, प्रोमिला किस्कू, सुमित्रा साहा, शिक्षक अजय कुमार, विजय मरांडी, आलोक दुबे ने सराहनीय योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >