नाजीर संजीव ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

दुमका कोर्ट : आयुक्त आवास में युवती से छेड़खानी करने के मामले में आरोपित संजीव कुमार दुबे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधाकृष्ण के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नगर थाना पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट […]

दुमका कोर्ट : आयुक्त आवास में युवती से छेड़खानी करने के मामले में आरोपित संजीव कुमार दुबे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधाकृष्ण के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नगर थाना पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट लेकर पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी. घटना रविवार को आयुक्त आवास में हुई थी.

नाजीर संजीव कुमार दुबे ने युवती को कथित तौर पर कंम्यूटर ऑपरेटर का काम दिलाने के नाम पर आयुक्त आवास बुलाया था. युवती अपनी मां के साथ आयुक्त आवास पहुंची तो उसकी मां को बाहर रुकने को कहा गया. युवती को अंदर ले जाने के बाद आयुक्त के नाजीर ने उसका हाथ पकड़ लिया और गलत काम करने की कोशिश की. शेष 15 पर

नाजीर संजीव ने…
फिर जबरन 10 हजार रुपये उसे देने का प्रयास किया था. घटना के बाद युवती ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. मुख्यमंत्री जनसंवाद थाना में तथा कल्याण मंत्री डाॅ लोइस मरांडी से अपनी शिकायत की थी. जिसके बाद गिरफ्तारी की डर से आरोपित संजीव कुमार दुबे फरार हो गया. पुलिस द्वारा दवाब देने पर उसने न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >