55 हजार रुपये छीन कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

थाने में दो नामजद पर प्राथमिकी दर्ज क्रशर मजदूरों को भुगतान करने जा रहा था मैनेजर तभी घात लगाये दो लोगों ने बाइक रोकी और हथियार के दम रुपये छीन हुए फरार हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने खदेड़कर एक को पकड़ा शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर हरिपुर पुलिया के पास […]

थाने में दो नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

क्रशर मजदूरों को भुगतान करने जा रहा था मैनेजर
तभी घात लगाये दो लोगों ने बाइक रोकी और हथियार के दम रुपये छीन हुए फरार
हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने खदेड़कर एक को पकड़ा
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर हरिपुर पुलिया के पास सोमवार को पिस्तौल के बल पर 55 हजार रुपये की छिनतई कर ली गयी. दो नामजद अपराधियों के विरुद्ध 55 हजार रुपये छिनतई के मामले में सरसडंगाल के खुशबू स्टोन वर्क्स के मैनेजर सुबोध कुमार उर्फ मुन्ना ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें सुबोध कुमार ने बताया कि रामपुरहाट से वह बाइक (जेएच 04एडी 4257) से 55 हजार रुपये लेकर मजदूरों के भुगतान के लिए क्रशर आ रहे थे.
क्रम में हरिपुर पुलिया के पास अपाची बाइक (जेएच 01 एएल 7424) पर सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोका और धक्का देकर बाइक सहित गिरा दिया. इसके बाद रुपये छीन कर भागने लगे. तभी हो-हल्ला होने पर उनमें से एक ग्रामीणों की मदद से बाइक व रुपए की बैग सहित काठीकुंड के दलदली गांव का शिवशंकर मडैया पकड़ा गया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 50 हजार रुपये व अपाची बाइक को जब्त कर लिया तथा शिवशंकर मडैया को हिरासत में लिया. थाना में दो नामजद के विरुद्ध कांड संख्या 18/16 मे 392/411 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शिवशंकर मड़ैया को दुमका जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >