आदिवासी समाज के विकास में बाधक है शराब

शिक्षा के महत्व व शराब के दुष्प्रभाव पर चर्चा आयोजित दुमका : सदर प्रखंड के लेटो गांव में ग्रामीणों के बीच शिक्षा के महत्व और शराब के दुष्प्रभाव पर चरचा की गई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनील टुडू ने की. जिसमें मुख्य अथिति के रूप में डॉ धुनी सोरेन उपस्थित थे. कार्यक्रम में अतिथि का […]

शिक्षा के महत्व व शराब के दुष्प्रभाव पर चर्चा आयोजित

दुमका : सदर प्रखंड के लेटो गांव में ग्रामीणों के बीच शिक्षा के महत्व और शराब के दुष्प्रभाव पर चरचा की गई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनील टुडू ने की. जिसमें मुख्य अथिति के रूप में डॉ धुनी सोरेन उपस्थित थे. कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत आदिवासी संस्कृति, परंपरा के मुताबिक लोटा-पानी और नृत्य प्रस्तुत कर किया गया. इस दौरान आदिवासी समाज में शिक्षा के महत्व और शराब से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गयी.
जिसमें ग्रामीणों से बच्चों को स्व अध्ययन के लिये प्रेरित करने और प्रतिदिन बच्चों एक जगह बैठाकर सामूहिक रूप से अध्ययन कराने की अपील की गयी.
शिक्षा के अभाव में समाज का नहीं हो रहा विकास : डाॅ धुनी सोरेन
परिचरचा में डॉ धुनी सोरेन ने कहा कि समाज में शिक्षा का घोर अभाव है. जिससे वे विकास नहीं कर पा रहे हैं. यही वजह है कि शिक्षा के अभाव के कारण सरकार के विभिन्न योजनाओं का जानकारी नहीं रहने के कारण आदिवासी समाज सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाते हैं. उन्होंने इस गांव में ग्रामीणों द्वारा बच्चों को शिक्षा के लिए जोर देने की सराहना की और कहा कि लोगों को स्वत: आगे आकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्सहित करना चाहिए.
तब समाज का सही तरीके से विकास हो पायेगा. शराब की लत के कारण आदिवासी युवा बहुत कम उम्र में ही बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं और समाजिक बुराइयां शुरू हो जाती है. अवसर पर डॉ सोरेन ने ग्रामीणों के साथ मंदर बजाकर नृत्य किया और संतालों का पूज्य स्थल मांझी थान में पूजा-अर्चना की. मौके पर किशोर कुमार टुडू, बाबूराम सोरेन, सलीम मरांडी, ठिमका मरांडी, अनिल टुडू, कहा मरांडी, संजीत टुडू, दुर्गा मरांडी, मलोती हांसदा, गरवा मूरमू, दुलार मुरमूू, मीणा हेंब्रम, परिमला टुडू, मुन्नी हांसदा, सोनामुनी मरांडी, पानो हेंब्रोम, मेरिनिला मुर्मू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >