खाना बनाने के क्रम में झुलसी महिला की मौत

दुमका कोर्ट : खाना बनाने के क्रम में झूलसी एक महिला की मौत ईलाज के क्रम में हो गई. झूलसी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जा टोला की रहने वाली थी. जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. सन्नू मोहली की पत्नी मुंगली मोहली 4 जनवरी को घर में खाना बना रही थी, इसी […]

दुमका कोर्ट : खाना बनाने के क्रम में झूलसी एक महिला की मौत ईलाज के क्रम में हो गई. झूलसी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जा टोला की रहने वाली थी. जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा था.

सन्नू मोहली की पत्नी मुंगली मोहली 4 जनवरी को घर में खाना बना रही थी, इसी क्रम में उसकी साड़ी में आग लग गयी. जिससे वह चिल्लाने लगी, तभी घरवाले जमा हो गये. लेकिन जब तक सभी लोग पहुंचे तब तक वह बुरी तरह झूलस चुकी थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >