टीइटी पास शिक्षकों ने बीइओ को तीन घंटे बंधक बनाया

नाथनगर : नूरपुर मध्य विद्यालय में गुरुवार को पांच पंचायत का कैंप लगा कर नियुक्ति पत्र देना था. कैंप में 11 बजे तक एक भी पंचायत सचिव व अधिकारी के नहीं आने से टीइटी पास शिक्षक आक्राेशित हो हंगामा करने लगे. मौके पर पहुंचे बीडीओ, बीइओ व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने हंगामा कर रहे लोगों को […]

नाथनगर : नूरपुर मध्य विद्यालय में गुरुवार को पांच पंचायत का कैंप लगा कर नियुक्ति पत्र देना था. कैंप में 11 बजे तक एक भी पंचायत सचिव व अधिकारी के नहीं आने से टीइटी पास शिक्षक आक्राेशित हो हंगामा करने लगे. मौके पर पहुंचे बीडीओ, बीइओ व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर नियुक्ति पत्र का काउंसेलिंग शुरू किया, जिसमें भतोड़िया में दो सीट में एक सीट पर दरकसा काे नियुक्ति पत्र मिला. गौरा चक्की में दो सीट है,

लेकिन पंचायत सचिव नहीं आये और लिस्ट भी नहीं टंगी थी. विशनरामपुर पंचायत में 10 सीट है, लेकिन पंचायत सचिव वेदप्रकाश नहीं आये. कजरैली व बेलखुरीया पंचायत सचिव आये पर उन्होने काउंसेलिंग नहीं किया और शाम चार बजते ही चले गये. आक्रशित लोगों ने शाम चार बजे से बीइओ सहित अन्य कर्मी काे बंधक बना जाने से रोक दिया. बीइओ ने कहा कि हमारा काम काउंसेलिंग पंजी निर्गत कर विभाग को रिपोर्ट देना है. बहाली तो बीडीओ व पंचायत सचिव करते हैं. मेरी भूमिका चयन में नहीं है. मौके पर पहुंचे जपा जिलाध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार आलोक ने लाेगों समझाया कि शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसके बाद लोगाें ने बीइओ सहित अन्य कर्मियों को मुक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >