मनमोहन चौधरी हत्याकांड
नवगछिया : भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के मोजमावाद के चर्चित मनमोहन चौधरी हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त आनंद कुमार उर्फ तपन कुमार चौधरी ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में इस केस की सूचक मृतक की पत्नी इंदु देवी व उसके नौकर ब्रजेश साव पर हत्या करने का मुकदमा दायर किया है. उसने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी का उसके नौकर के साथ अवैध संबंध था. दोनों ने षड्यंत्र के तहत मनमोहन चौधरी की हत्या कर दी.
खुद को बचाने के लिए उसने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. मनमोहन चौधरी की हत्या 22 अगस्त 2014 को रात के 10 बजे सोयी अवस्था में धारदार हथियार से कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. तपन चौधरी सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया था.
