दुमका में 10 को लगेगा रोजगार मेला

दुमका : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बेरोजगार युवकों के नियोजन के लिए प्रादेशिक नियोजनालय दुमका में 10 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. मेले में आइटी, बीपीओ, आइटीआइ, सिक्यूरिटी, टेक्सटाइल मशीन ऑपरेटर, मैनेजमेंट आदि से संबंधित कुल 19 कंपनियाें और संस्थानों के भाग लेने की संभावना जिला नियोजन पदाधिकारी […]

दुमका : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बेरोजगार युवकों के नियोजन के लिए प्रादेशिक नियोजनालय दुमका में 10 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. मेले में आइटी, बीपीओ, आइटीआइ, सिक्यूरिटी, टेक्सटाइल मशीन ऑपरेटर, मैनेजमेंट आदि से संबंधित कुल 19 कंपनियाें और संस्थानों के भाग लेने की संभावना जिला नियोजन पदाधिकारी ने जतायी है. रोजगार मेला के पूर्व स्थानीय नियोजनालय में निबंधन कराने की अपील उम्मीदवारों से की गयी है.

एसआइएटी ने दी प्रोजेक्ट की जानकारी
दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विवि द्वारा गठित सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन दल ने अपने सुन्दरपहाड़ी दौरे के बाद प्रति कुलपति प्रो एस एन मुंडा से उनके कार्यालय में मुलाकात की और किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. प्रति कुलपति प्रो मुंडा ने इस दल को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. उन्होंने फील्ड वर्क करने वालों को गांव वालों के साथ घुल-मिल कर काम करने की सलाह दी. प्रति कुलपति से मिलने वाले दल में प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डॉ अजय सिन्हा, प्रो संजीव सिन्हा, डॉ महेश्वर गोइत, प्रो इश्वर मरांडी, प्रो सुजीत सोरेन, प्रो केबी टोप्पो और सुमन कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >