बासुकिनाथ : तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बहिंगा गांव के समीप गुरूवार को स्कॉर्पियो पलटने से जय प्रकाश एवं राकेश रोशन नाम का दो व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति दुमका डंगालपाडा का रहनेवाला बताया. ग्रामीणों ने बताया कि स्कारपियो काफी तेज गति में देवघर की ओर जा रही थी
इसी बीच मवेशी रोड पार कर रहा था, उसे बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के समीप पलट गयी. जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल दोनों व्यक्ति को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला. इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया जहां से डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया. परिजनों ने उसे बाहर ले गया.
