फ्रीज नहीं देने पर दिया जहर

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के सेजापहाड़ी में एक बेटी दहेज की बलि चढ़ गयी. ससुरालवालों ने उसे एक फ्रीज के लिए जहर देकर मार डाला. मृतका सोनावती देवी (30) को उसके पति गौतम चौधरी ने दवा बताकर जहर की शीशी दे दी. जिसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति खराब होता देख इलाज […]

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के सेजापहाड़ी में एक बेटी दहेज की बलि चढ़ गयी. ससुरालवालों ने उसे एक फ्रीज के लिए जहर देकर मार डाला. मृतका सोनावती देवी (30) को उसके पति गौतम चौधरी ने दवा बताकर जहर की शीशी दे दी. जिसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति खराब होता देख इलाज के लिए दुमका ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर हंसडीहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इधर मृतका के पिता हीरा माल ने थाना में ससुरालवालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. जिसमें दामाद गौतम चौधरी, ससुर डाॅक्टर चौधरी, सास आरती देवी, देवर संतोष चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >