दुमका : विश्व कैंसर दिवस पर गुरुवार को दुमका एवं आसपास के जिलों के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के परिसर में एक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया. इसीएचएस पॉली क्लीनिक देवघर द्वारा आयोजित शिविर में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का जहां एसीएचएस के लिए पंजीकरण किया गया, वहीं इसके जरिये नि:शुल्क चिकित्सक एवं स्वास्थ्य सुविधा की मिलने वाली जानकारी दी गयी.
अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सह अवकाश प्राप्त कमांडर मथुरानंदन घोष ने भूतपूर्व सैनिकों व इसीएचएस के मेडिकल टीम का स्वागत किया गया. इस मेडिकल कैंप में मेजर डॉ एके सिन्हा, डॉ पूजा प्रियम, डॉ अभिजीत तथा स्थानीय चिकित्सक डॉ मृदला विभाकर की टीम ने स्वास्थ्य जांच की तथा परामर्श दिया. सीएचएस देवघर के प्रभारी कर्नल पीके सिन्हा ने संबंधित सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.
