हंसडीहा, तालझारी व टोंगरा को मिला पूर्ण थाना का दरजा

दुमका/हंसडीहा : दुमका जिले के चार थानों को उनके मूल पैतृक थानों से अलग व स्वतंत्र करते हुए पूर्ण थाने का दरजा दे दिया गया है. इनमें हंसडीहा, टोंगरा, तालझारी व टोंगरा थाना के अलावा महिला एवं बाल संरक्षण थाना शामिल है. महिला एवं बाल संरक्षण थाना नगर थाना दुमका के अधीन था, जबकि हंसडीहा […]

दुमका/हंसडीहा : दुमका जिले के चार थानों को उनके मूल पैतृक थानों से अलग व स्वतंत्र करते हुए पूर्ण थाने का दरजा दे दिया गया है. इनमें हंसडीहा, टोंगरा, तालझारी व टोंगरा थाना के अलावा महिला एवं बाल संरक्षण थाना शामिल है. महिला एवं बाल संरक्षण थाना नगर थाना दुमका के अधीन था, जबकि हंसडीहा थाना मूल पैतृक थाना सरैयाहाट, रामगढ़ व जरमुंडी थाना के अधीन था. वहीं तालझारी मूल पैतृक थाना जरमुंडी के अधीन तथा टोंगरा रानीश्वर व मसलिया थाना के अधीन था. इन चारों थाने को पूर्ण थाने का दरजा देने से संबंधित अधिसूचना पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने जारी कर दी है.

संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना अभिलेखों में अधिसूचना संख्या अंकित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा गया है. इस अधिसूचना के साथ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना भी भेजी गयी है.

1978 में बना था हंसडीहा ओपी : दुमका-भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा ओपी 1978 में बना था. हंसडीहा को पूर्ण थाना का दरजा मिल पाने से इस थाने को बेहतर पुलिसिंग दे पाने में और सहुलियत होगी. प्राथमिकी यहीं दर्ज हो जायेंगी. पूर्ण थाने का दरजा मिल जाने से इन थानों में पुलिस कर्मियों का स्ट्रेंथ भी बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >