योजना बनाओ नहीं मूर्ख बनाओ अभियान : हेमंत

दुमका : नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लिया. कहा कि स्थानीयता नीति यह सरकार तब बनायेगी, जब झारखंड की नौकरियों में बाहरियों का कब्जा हो चुका होगा. उन्होंने कहा कि यह देश का पहला राज्य है, जहां सत्ता किसी दूसरे की कमान दूसरे राज्य के निवासी के […]

दुमका : नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लिया. कहा कि स्थानीयता नीति यह सरकार तब बनायेगी, जब झारखंड की नौकरियों में बाहरियों का कब्जा हो चुका होगा. उन्होंने कहा कि यह देश का पहला राज्य है, जहां सत्ता किसी दूसरे की कमान दूसरे राज्य के निवासी के हाथ में है.

इस राज्य में सत्ता की बागडोर जब तक झारखंडी के हाथ में नहीं होगा, तब तक इस राज्य का विकास नहीं हो सकता. उन्होंने युवाओं से इस राज्य को बचाने के लिए आगे आने तथा सजग होने का आह्वान किया. कहा कि इस राज्य के गरीब आदिवासी-मूलवासी के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया तो उनकी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद करेगी. उन्होंने कहा कि पूरा राज्य सुखाड़ की चपेट में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >