एनआरएचएम कर्मियों ने निकाला जुलूस

स्वास्थ्य मंत्री के रवैये पर जताया आक्रोश, स्वास्थ्य सचिव को भेजा ज्ञापन दुमका : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के दुमका जिला ईकाई द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार को एक जुलूस निकाला गया और सरकार के रवैये के खिलाफ नाराजगी जतायी गयी. रैली में शामिल बड़ी संख्या में एएनएम व […]

स्वास्थ्य मंत्री के रवैये पर जताया आक्रोश, स्वास्थ्य सचिव को भेजा ज्ञापन

दुमका : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के दुमका जिला ईकाई द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार को एक जुलूस निकाला गया और सरकार के रवैये के खिलाफ नाराजगी जतायी गयी. रैली में शामिल बड़ी संख्या में एएनएम व जीएनएम सिविल सर्जन के कार्यालय पहुंची और वहां स्वास्थ्य सचिव के नाम उन्हें चार सूत्री ज्ञापन सौंपा. एनआरएचएम कर्मी रिक्त पदों पर समायोजन सहित चार सूत्री मांगों को लेकर 15 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.
इसी के तहत एएनएम व जीएनएम ने रैली निकाली. रैली में जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी ने अब तक तैयार संचिका पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर आक्रोश जताया. श्रीमती कुमारी ने कहा कि मांगें पूरी होने यह आंदोलन जारी रहेगा. रैली में सभी एएनएम व जीएनएम ने कार्यानुभव व डिप्लोमा नहीं होने के बाद भी एमपीडब्ल्यू को ग्रेड पे के वेतन में लाने पर चिंता जतायी और कहा कि सरकार दोहरी नीति अपना रही है. एएनएम व जीएनएम के पास कार्यानुभव और डिपलोमा होने के बावजदू उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >