नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट राजा बाजार के एक घर में आग लग गयी. जिससे जलकर एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना मंगलवार दिन के 12.30 बजे की बतायी जा रही. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजा बाजार निवासी मुन्ना सेन मिठठू के घर से दिन के 12:30 अचानक धुआं और आग की लपटे निकलते हुए दिखी.
जब तक लोग कुछ समक्ष पाते तब तक आग ने घर को अपने काबू में ले लिया. जिसमें मुन्ना सेन की पत्नी दुर्गारानी सेन (30) की झुलस कर मौत हो गयी. हालांकि काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ी जब तक आयी तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हादसे से क्षेत्र के लोग मर्माहित हैं.
