विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान कल देंगे धरना

अंतिम प्रकाशन नहीं हुआ रद्द तो सर्वे सेटलमेंट में करेंगे तालाबंदी संताल परगना की संस्कृति, परंपरा व कानून पर संगोष्ठी नौ से दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक मंगलवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रधानों के विभिन्न मांगों व व्याप्त समस्याओं को लेकर चार फरवरी को धरना […]

अंतिम प्रकाशन नहीं हुआ रद्द तो सर्वे सेटलमेंट में करेंगे तालाबंदी

संताल परगना की संस्कृति, परंपरा व कानून पर संगोष्ठी नौ से
दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक मंगलवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रधानों के विभिन्न मांगों व व्याप्त समस्याओं को लेकर चार फरवरी को धरना देने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि यह धरना 4 फरवरी को दुमका तथा 19 फरवरी को मसलिया प्रखंड मुख्यालय में दिया जायेगा. जिसमें यह भी निर्णय लिया गया कि संताल परगना की संस्कृति, परंपरागत व्यवस्था और कानून विषय पर 9 फरवरी से प्रखंडवार संगोष्ठी भी आयोजित की जायेगी.
श्री मंडल ने प्रमंडलीय बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा अंतिम प्रकाशन खतियान का प्रारूप का मुद्रण 20 हजार प्रति जनवरी को कराने पर नाराजगी जतायी और कहा कि यदि इस प्रारूप को रद्द नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना और सर्वे सेटलमेंट कार्यालय में तालाबंदी कर दी जायेगी. मौके पर सचिव भीम सोरेन, रूसोराम बास्की, छविनाथ मंडल, इंग्लिशलाल मरांडी, मनोकोल, विभूति भूषण यादव, वैद्यनाथ मांझी, सुमन राय, मो हामिद, देवी हांसदा, भीरू हांसदा, सुसाना हांसदा, रासमुनी कोहलीन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >