विधायक ने चार नयी सड़कों का किया शिलान्यास

हनवारा : महगामा विधायक अशोक कुमार भगत ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में चार नयी सड़कों का शिलान्यास किया. इन चार सड़कों को तीन करोड़ 98 लाख की लागत से बनाया जाना है. इन सड़कों में एक करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाले चिचोरी से दयालकिता गांव तक, समदा से पथार की सड़क […]

हनवारा : महगामा विधायक अशोक कुमार भगत ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में चार नयी सड़कों का शिलान्यास किया. इन चार सड़कों को तीन करोड़ 98 लाख की लागत से बनाया जाना है. इन सड़कों में एक करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाले चिचोरी से दयालकिता गांव तक, समदा से पथार की सड़क 96 लाख, नरैनी परसा मुख्य पथ से शिव मंदिर होते हुये नयानगर तक 76 लाख की लागत व रनिया पोखर परसा से हाइ स्कूल तक 67 लाख की लागत से चार प्रमुख सड़क बनायी जानी है.

सड़कों का निर्माण राज्य संपोषित योजना से की जानी है. इसकी जानकारी विधायक ने स्वयं दी. बताया कि सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्र की हजारों की आबादी को फायदा पहुंचेगा. पूर्व में इन स्थानों पर एक सौ मीटर भी सड़क नहीं थी. विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा देंगे. कहा कि बिजली व सड़क विकास का मुद्दा है.वे इसके लिये पांच सालों तक अथक प्रयास करेंगे. कहा कि वे संवेदक को तय समय पर काम करने का निर्देश देंगे. इस दौरान विभाग के जेई इरशाद हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष भाजपा मुरारी चौबे, रामचंद्र निराला, रामकृष्ण यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >