रानीश्वर : गोविंदपुर पंचायत के डुमरा उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर दिया गया है़ लेकिन उच्च विद्यालय के लिए न तो शिक्षक है और ना ही कोई अन्य सुविधा.
2013 में विद्यालय को उत्क्रमित करने के दौरान ग्रामीणों, अभिभावकों तथा आसपास के बच्चों को काफी उम्मीदें थी. लेकिन सुविधा के नाम पर एकमात्र पारा शिक्षक की नियिुक्त कर दी गई है. पारा शिक्षक पार्थ कुमार चक्रवर्त्ती ने बताया कि वह कला संकाय के शिक्षक हैं. विषयवार शिक्षा देने के लिए विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता है़ वर्ग नवम में 41 व दशम में 22 छात्र है.
