बोले हेमंत: झारखंड सरकार का भविष्य तय करेगी रैली

झामुमो की रैली में रघुवर सरकार रहेगी निशाने पर दुमका : नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि दुमका में उनकी पार्टी दो फरवरी को 37 वें झारखंड दिवस पर केंद्र व राज्य सरकार की पोल-खोल करेगी तथा उनके जन विरोधी कार्यों को जनता तक लायेगी. सोमवार को पत्रकारों […]

झामुमो की रैली में रघुवर सरकार रहेगी निशाने पर

दुमका : नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि दुमका में उनकी पार्टी दो फरवरी को 37 वें झारखंड दिवस पर केंद्र व राज्य सरकार की पोल-खोल करेगी तथा उनके जन विरोधी कार्यों को जनता तक लायेगी. सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. सरकार पुरानी योजनाओं का रिपैकेज कर जनता को दिग्भ्र्रमित कर रही है.
उन्होंने कहा कि दुमका में 2 और धनबाद में 4 फरवरी को झारखंड दिवस के बाद पार्टी द्वारा गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता को सरकार के जन विरोधी क्रियाकलापों से अवगत कराने का काम करेगी. सरकार ने गरीब और मजदूर विरोधी कानून बनाकर राज्य के मजदूर गरीबों को उनके हक से वंचित करने का निर्णय लिया है.
इस रैली में झामुमो नेता जनता को उनका अधिकार छीने जाने से होनेवाली परेशानी से भी अवगत करायेंगे. श्री सोरेन ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के कई कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि बनकर आये हैं, इससे भी पार्टी मजबूत हुई है. इस बार की रैली पुराने रिकाॅर्ड को तोड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >